2025 महिंद्रा थार लॉन्च – 9.99 लाख में शुरू, अब पहले से ज़्यादा प्रैक्टिकल

2025 महिंद्रा थार का लुक अब और भी साफ-सुथरा और प्रैक्टिकल हो गया है। बॉक्सी शेप और थ्री-डोर लेआउट जैसे पुराने एलिमेंट्स को बनाए रखा गया है, लेकिन कुछ नए बदलाव भी देखने को मिलते हैं। फ्रंट ग्रिल अब बॉडी कलर में दी गई है, जिससे गाड़ी का चेहरा थोड़ा और फ्रेश लगता है। पीछे की तरफ रियर कैमरा और वाइपर के साथ अब स्पेयर वील हब में भी अपडेट आया है।

थार अब दो नए रंगों में भी उपलब्ध है – टैंगो रेड और बैटलशिप ग्रे। बाकी एलिमेंट्स जैसे हैलोजन हेडलैम्प्स, फॉग लैंप्स और 18-इंच अलॉय वील्स वैसा ही रखा गया है।

अब अंदर से भी पहले से ज़्यादा यूज़र-फ्रेंडली – 2025 महिंद्रा थार केबिन और फीचर्स

इस बार थार का इंटीरियर ज्यादा ध्यान खींचता है। पावर विंडो स्विच अब डोर पैड पर मिलते हैं, जिससे इस्तेमाल करना आसान हो गया है। A-पिलर पर नए ग्रैब हैंडल और स्लाइडिंग आर्मरेस्ट जैसे छोटे बदलाव इसे पहले से ज़्यादा प्रैक्टिकल बनाते हैं।

अब इसमें बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इसका केबिन काफी मॉडर्न बना देता है। स्टीयरिंग व्हील महिंद्रा की नई SUVs से लिया गया है और फ्यूल लिड को अब डैशबोर्ड से बटन दबाकर खोला जा सकता है। पीछे बैठे यात्रियों के लिए रियर एसी वेंट्स और चार्जिंग पोर्ट्स भी जोड़े गए हैं।

इंजन वही पुराना, लेकिन भरोसेमंद – 2025 महिंद्रा थार इंजन ऑप्शन और माइलेज

इंजन के मामले में 2025 महिंद्रा थार में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर और 2.2-लीटर mHawk डीज़ल इंजन मिलते हैं। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों उपलब्ध हैं। ड्राइव लेआउट में RWD और 4×4 ऑप्शन मिलते हैं।

महिंद्रा थार mileage की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट लगभग 13-15 kmpl और डीज़ल वेरिएंट 15-17 kmpl तक दे सकता है, हालांकि यह आंकड़े ड्राइविंग कंडीशन पर निर्भर करते हैं।

बजट में ऑफ-रोडिंग SUV – जानें 2025 महिंद्रा थार price और वेरिएंट्स

2025 महिंद्रा थार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख से शुरू होती है, जो इसके AXT RWD MT वेरिएंट की है। इसका टॉप मॉडल, यानी महिंद्रा थार top model, LXT 4WD AT वेरिएंट ₹16.99 लाख तक जाता है। कुल मिलाकर, थार अब उन लोगों के लिए भी एक ऑप्शन बन रही है जो ऑफ-रोडिंग के साथ-साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी गाड़ी से संतुलन चाहते हैं।

2025 महिंद्रा थार price वेरिएंट अनुसार:

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
AXT RWD MT₹9.99 लाख
LXT RWD MT₹12.19 लाख
LXT RWD AT₹13.99 लाख
LXT 4WD MT₹15.49 लाख
LXT 4WD AT₹16.99 लाख

निष्कर्ष – अब पहले से ज़्यादा स्मार्ट और भरोसेमंद SUV

अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो स्टाइलिश भी हो और सच्चे मायनों में ऑफ-रोडिंग करने में सक्षम हो, तो 2025 महिंद्रा थार एक मजबूत विकल्प के तौर पर सामने आती है। प्रैक्टिकल फीचर्स, आरामदायक केबिन और भरोसेमंद इंजन के साथ अब ये SUV और भी संतुलित हो गई है।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई कीमतें, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन महिंद्रा द्वारा घोषित डाटा पर आधारित हैं और समय के साथ बदल सकते हैं। कृपया खरीदारी से पहले अधिकृत डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि कर लें। इस ब्लॉग का उद्देश्य पाठकों को जानकारी देना है, न कि किसी वाहन को खरीदने के लिए प्रेरित करना।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top